किसान हितैषी योजनाओं से समृद्ध और खुशहाल बन रहे किसान

मुख्यमंत्री का जताया आभार

बिलासपुर, 16 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है।जिले के धान खरीदी केंद्रों में बड़ी संख्या में किसान अपना धान बेचने पहुंच रहे हैं। संग्रहण केंद्र पहुंचे किसानों ने खरीदी व्यवस्था को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि धान खरीदी के लिए सरकार द्वारा सभी सुविधाओं के इंतजाम किए गए हैं। ग्राम सेमरताल के किसान शिवकुमार धीवर ने बताया कि वे 4 एकड़ भूमि में धान की फसल लगाते है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि से खाद-बीज लेने में सहूलियत हो जाती है। केंद्र एवं राज्य शासन की किसान हितैषी अन्य योजनाओं से भी किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है। श्री धीवर ने कहा कि वह 146 कट्टी धान विक्रय करने केंद्र पहुंचे है। धान खरीदी केंद्र में सभी आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं, तौल सही तरीके से हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में बारदाने की भी पर्याप्त व्यवस्था है। सही तौल, व्यवस्थित खरीदी, और पारदर्शी स्पष्ट प्रक्रिया के साथ प्रशासन की सघन निगरानी से किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य समय पर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को भुगतान भी शीघ्रता से हो रहा है। श्री धीवर ने कहा कि उन जैसे छोटे किसानों के लिए सरकारी योजनाएं किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित में बनाई गई योजनाओं से किसानों का जीवन समृद्ध और खुशहाल बन रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *