संयुक्त टीम ने किया 246 कट्टा अवैध धान जब्त

बलौदाबाजार, 22 जनवरी 2026/sns/-संयुक्त जांच टीम ने अवैध धान पर कार्यवाही करटे हुए लगभग 246 कट्टा धान जब्त किया। सोमवार को राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग के संयुक्त दल ने रायतुम से मोहदा मार्ग की ओर आते हुए दो ट्रैक्टरों को घेराबंदी कर पकड़ा, जिनमें कुल 220 कट्टा अवैध धान था। जांच में पाया गया कि उक्त धान कृषक सुरेंद्र/शिखरों के पर्ची पर खपाने की तैयारी थी। जब रोजगार सहायक और कोटवार द्वारा किसान के घर का भौतिक सत्यापन किया गया, तो वहां केवल 20 क्विंटल धान ही उपलब्ध पाया गया, जिसे किसान सुबह ही केंद्र में तौल चुका था। पकड़ा गया 220 कट्टा धान अन्यत्र स्थान से लाया जा रहा था, जिसे जब्त कर मोहदा उपार्जन केंद्र की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। इसी तरह पलारी ब्लॉक के ग्राम दतान में भी कार्रवाई करते हुए लोकनाथ सिन्हा के पास से 26 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिचौलियों और अवैध धान खपाने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *