आधार सेवा केंद्र आम नागरिकों के लिए बने वरदान

मुंगेली, 22 जनवरी 2026/sns/- जिले में संचालित आधार सेवा केंद्र आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। आधार से जुड़ी त्रुटियों के कारण शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों को अब राहत मिल रही है। इसी तारतम्य में मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम कोदवाबानी निवासी केशर बाई साहू ने आधार अपडेट होने के बाद उनका बैंक खाता सही तरीके से लिंक हो गया, जिससे उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने लगा।
लाभार्थी केशर बाई साहू ने बताया कि आधार कार्ड में बायोमैट्रिक, नाम, पता एवं मोबाइल नंबर से संबंधित त्रुटियों के कारण उन्हें महतारी वंदन योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। आधार सेवा केंद्र पहुंचने पर वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुना और उसी दिन आधार सुधार की प्रक्रिया पूर्ण कर दी। उन्होंने बताया कि जो कार्य पूर्व में महीनों तक लंबित रहता था, वह अब आधार सेवा केंद्र में सरल एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न हो गया। केशर बाई साहू ने कहा कि कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में चिप्स विभाग द्वारा बेहतर प्रबंधन एवं त्वरित सेवाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे आम नागरिकों को बड़ी सुविधा मिल रही है। उन्होंने आधार सेवा केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *