राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले नोडल प्राध्यापक स्वीप एवं कैम्पस एम्बेसडर का होगा सम्मान

अम्बिकापुर, 23 जनवरी 2026/sns/- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान के क्षेत्र एवं विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले नोडल प्राध्यापक स्वीप एवं कैम्पस एम्बेसडर को सम्मानित किया जाना है। यह सम्मान समारोह 25 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी चयनित नोडल प्राध्यापक स्वीप एवं कैम्पस एम्बेसडर को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
इस हेतु उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने शासकीय अशासकीय महाविद्यालय एवं संस्थानों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर अपने संस्थान के  नोडल प्राध्यापक स्वीप एवं कैम्पस एम्बेसडर की 25 जनवरी 2026 को प्रातः 11ः30 बजे जिला पंचायत सभा कक्ष अम्बिकापुर में उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *