मिनी स्टेडियम मोहला में हुआ गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल

मोहला, 25 जनवरी 2026/sns/- जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आज गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे ने मुख्य अतिथि की भूमिका का निर्वाह कर ध्वजारोहण किया व परेड की सलामी ली। इसके पश्चात परेड निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का रिहर्सल भी किया। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति,पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, सीईओ श्रीमती भारती चन्द्राकर, अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, एसडीएम मोहला डॉ.हेमेन्द्र भुआर्य, डिप्टी कलेक्टर श्री डीआर ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पिताम्बर पटेल, समेत जिलास्तरीय अधिकारी, बल एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें। गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण के पश्चात सलामी, राष्ट्रगान व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के संदेश का वाचन होगा। जिसके बाद मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे। समारोह में आईटीबीपी, जिला पुलिस बल, एनसीसी और स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं की टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। तत्पश्चात स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंच व बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, बिजली आपूर्ति, पेयजल आदि के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को उनको सौंपे गए दायित्वों के अनुसार सारी तैयारियां समय से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *