खरीदी महाभियान के अंतिम दिन धान उपार्जन केन्द्रों में रही रौनक

राजनांदगांव, 31 जनवरी 2026/sns/-शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के अंतिम दिन धान उपार्जन केन्द्रों में रौनक रही। धान खरीदी के उत्सव में किसानों में खुशी का माहौल रहा। धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की गई। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई। धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के धान का परीक्षण किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले के सभी 96 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की दर एवं सूची व फ्लैक्स लगाए गए। कलेक्टर ने निर्देश पर धान खरीदी केन्द्रों की सतत निगरानी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी पर सख्त कार्रवाई की गई तथा कोचियों एवं बिचौलियों पर शिकंजा कसा गया। धान बिक्री के लिए किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त करने से सुविधा मिली और किसानों के समय की बचत हुई। किसानों को 72 घण्टे के में धान बिक्री की राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई। उल्लेखनीय है कि जिले में 124041 पंजीकृत किसानों से 1483 करोड़ 51 लाख 25 हजार रूपए मूल्य का 6249033.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। धान का उठाव भी लगातार जारी है। अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 1836551.40 क्विंटल धान का उठाव किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *