पालीटेक्निक रायगढ़ में अंशकालीन व्याख्याता के लिए आवेदन आमंत्रित  

रायगढ़, 5 फरवरी 2026/sns/- किरोड़ीमल शासकीय पालीटेक्निक रायगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अध्यापन कार्य हेतु कम्प्यूटर साइंस इंजी.विभाग में 1 अंशकालीन व्याख्याता के लिए 12 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित अवधि में समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के साथ प्राचार्य किरोड़ीमल शासकीय पालीटेक्निक रायगढ़ के नाम प्रेषित कर सकते है अथवा सीधे कार्यालय में जमा कर सकते है। अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थाई होगी। अंशकालीन व्याख्याताओं की नियुक्ति एआईसीटीई मापदण्ड के अनुसार होगी। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए संस्था के वेबसाईट  https://www.kgpraigarh.ac.in अथवा कार्यालय के सूचना पटल में पर अवलोकन कर सकते है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *