कलेक्टर ने चार आदतन अपराधियों को किया जिला बदर

बलौदाबाजार,5 फरवरी 2026/sns/-जिले में वर्तमान कानून व्यवस्था को देखते हुए कलेक्टर दीपक सोनी ने पुलिस प्रशासन से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर चार आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर के आदेश जारी किया है।

आदेश के तहत सिटीकोतवाली थाना अंतर्गत चौकी करहीबाजार डिपरापारा निवासी रामकुमार अंजान पिता मन्नू अंजान, ग्राम पासीद निवासी पुरूषोत्तम उर्फ पुर्रू पिता चंदराम महरा, थाना पलारी अंतर्गत ग्राम अमेरा निवासी विक्की सोनवानी पिता धरम सोनवानी एवं थाना सुहेला अंतर्गत ग्राम हिरमी निवासी रवि अनंत पिता साधुराम अनंत को जिला बदर किया गया है।

उक्त कार्रवाई छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3,5 ख के तहत किया गया है जिसमें 1 वर्ष के कालावधि के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा जिले एवं उसके सीमावर्ती जिले बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, महासमुंद, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ति, बेमेतरा एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों की सीमाओं से आदेश पारित होने 24 घंटे के भीतर हटने एवं बाहर चले जाने के आदेश दिए है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *