फाईलेरिया मुक्ति अभियान अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन) कार्यक्रम का 10 फरवरी से होगा शुभारंभ

अंबिकापुर, 09 फरवरी 2026/sns/-  राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत फाईलेरिया मुक्ति अभियान अंतर्गत सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम 2026 का शुभारंभ 10 फरवरी से किया जाएगा। जिला मलेरिया एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी ने बताया कि इसमें 10, 11 एवं 12 फरवरी 2026 को स्कूल, आंगनबाड़ी, कॉलेज, हाऊसिंग सोसाईटी, बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन तथा आवश्यकतानुसार अन्य स्थानों पर बूथ लगाकर दवा सेवन कराया जाएगा। 13 फरवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 तक घर-घर जाकर फाईलेरिया रोधी दवा का सेवन दवा प्रशासक द्वारा कराया जाएगा तथा छूटे हुए व्यक्तियों को 23, 24 एवं 25 फरवरी को दवा का सेवन कराया जाना है। उन्होंने बताया कि  जिले को फाईलेरिया मुक्त किए जाने हेतु सामूहिक दवा सेवन गतिविधि में कुल 3691 दवा प्रशासकों द्वारा दवा खिलायी जाएगी तथा 369 सुपरवाईजरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। समस्त विकासखण्ड के लिये जिला स्तर से विकासखण्ड नोडल नियुक्त किए गए हैं। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने इस समस्त जिले वासियों को फाईलेरिया (हाथीपांव) से बचाव हेतु फाईलेरिया रोधी दवाईयों का सेवन कर जिले को फाईलेरिया मुक्त बनाने अपील की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *