6 आपदा मृतक के परिवार के लिए कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने की सहायता राशि स्वीकृत

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने प्राकृतिक आपदा से दिवंगत हुए जिले के व्यक्तियों के वारिस परिजनों के लिए राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी 6-4) के तहत प्रति परिवार 4 लाख रूपए का राशि स्वीकृत किया है। इसमें सारंगढ़ तहसील के ग्राम जिल्दी में पानी में डूबने से मृतिका नंदनी निराला के पति हरिशचंद निराला, ग्राम ठाकुरपाली के मृतक मोहनलाल टंडन की पत्नी मोंगराबाई, सर्पदंश से हुई मौत प्रकरण में मृतिका वर्षा सिदार की माता गुरूवारी ग्राम पर्रीपथरा तहसील भटगांव और ग्राम सिंघीचुवा के मृतक करमचंद पटेल की पत्नी प्रेमबाई पटेल, आकाशीय बिजली से मृत्यु प्रकरण में मृतक बुधराम चौहान की पत्नी छीबाई चौहान ग्राम गाताडीह तहसील सरसींवा, आग में जलने से मृत्यु प्रकरण में मृतक केदारनाथ साहू की पत्नी सुरेश्वरी साहू के लिए संयुक्त रूप से चार लाख रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता स्वीकृत है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *