प्रोजेक्ट दक्ष : डिजिटल प्रशासन की दिशा में रायपुर जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण पहल

रायपुर, 10 फरवरी 2026/sns/- डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप शासकीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, दक्ष एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन रायपुर द्वारा “प्रोजेक्ट दक्ष (हम होंगे स्मार्ट)” की शुरुआत की गई है।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को डिजिटल दक्षता से सुसज्जित करने हेतु सतत प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 16 जुलाई 2025 से प्रारंभ किया गया है, जिसमें प्रत्येक बैच में 25-25 प्रतिभागियों के दो बैच नियमित रूप से संचालित किए जा रहे हैं।

अब तक इस परियोजना के अंतर्गत कुल 132 बैचों में 2245 अधिकारी एवं कर्मचारी सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर जारी है, जिससे अधिकाधिक अधिकारी-कर्मचारी डिजिटल टूल्स, ई-ऑफिस, ऑनलाइन प्रक्रियाओं एवं आधुनिक तकनीकी माध्यमों का कुशलतापूर्वक उपयोग कर सकें।

प्रोजेक्ट दक्ष (हम होंगे स्मार्ट) का उद्देश्य शासकीय सेवाओं में पारदर्शिता, त्वरित निर्णय प्रक्रिया एवं कार्यकुशलता को बढ़ावा देना है, ताकि आम नागरिकों को समयबद्ध एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *