जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरूआत

बिलासपुर, 10 फरवरी 2026/sns/-जिले में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत आज से कर दी गई है। यह अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी तक जिले के समस्त क्षेत्रों में चलाया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और दवा का सेवन कर बीमारी के प्रसार को रोकना है।
आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में सभी अधिकारियों ने सामूहिक रूप से दवा का सेवन किया, ताकि आम जनता में जागरूकता बढ़े और लोग इस अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित हों। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे, सहायक कलेक्टर श्री अरविंथ कुमारन, एडीएम श्री शिव कुमार बनर्जी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने सभी लोगों से अपील की कि वे निर्धारित समय पर दवा का सेवन अवश्य करें, क्योंकि फाइलेरिया जैसे रोगों से बचाव केवल सामूहिक प्रयास से ही संभव है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी घर-घर जाकर दवा का वितरण करेंगे और लोगों को रोग और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी देंगे। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि फाइलेरिया मच्छरों के काटने से फैलने वाली बीमारी है, जो समय रहते रोकथाम के प्रयासों से नियंत्रित की जा सकती है। अधिकारियों ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस अभियान में पूर्ण सहयोग दें और अपने परिवार के सभी सदस्यों का दवा सेवन सुनिश्चित करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *