पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि 11 फरवरी को “समर्पण दिवस” के रूप में मनाई जाएगी

बिलासपुर, 10 फरवरी 2026/sns/-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा द्वारा दिनांक 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि “समर्पण दिवस” के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में दोपहर 12 बजे श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है।
एकात्म मानववाद के प्रणेता, अंत्योदय के अग्रदूत तथा राष्ट्र सेवा के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए मार्गदर्शक हैं। इस अवसर पर उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रहित का संकल्प लिया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में श्री खूबचंद पारख अपने विचार रखेंगे।
कार्यक्रम निर्धारित समय पर प्रारंभ होगा, अतः सभी से समय का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया गया है। प्रदेश निर्देशानुसार सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। कोमल सिंह राजपूत
जिला अध्यक्ष  भाजपा,कार्यक्रम प्रभारी रवि सिन्हा सह प्रभारी सुश्री आभा तिवारी ने  सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया  है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *