आबकारी टीम की अवैध मदिरा के खिलाफ कार्रवाई 46 बल्क लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त

बलौदाबाजार, 12 फरवरी 2026/sns/- आबकारी आयुक्त आर संगीता के निर्देश पर कलेक्टर दीपक सोनी एवं जिला आबकारी अधिकारी मुकेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में  आबकारी विभाग की टीम  ने 46 बल्क लीटर अवध मदिरा जब्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पलारी में  बाल समुंद तालाब के पास विमल गुटखा के बडे़ थैले में रखे 98 पाव देशी मदिरा मसाला 17.64 बल्क लीटर लावारिस रूप से रखे जब्त किया गया। देशी मदिरा मसाला का बाजार मूल्य 9,800 होना पाया गया। अज्ञात आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनिनियम की धारा 34(2) का प्रकरण कायम कर प्रकरण को विवेचना पर लिया गया एवं तेजेश्वर गहिरवारे थाना पलारी अंतर्गत निवासी टीला के कब्जे से 7.2 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया। देशी मदिरा मसाला का बाजार मूल्य 4,000 होना पाया गया। आरोपी तेजेश्वर गहिरवारे के विरूद्ध आबकारी अधिनिनियम की धारा 34(2) का प्रकरण कायम कर प्रकरण को विवेचना पर लिया गया।

इसी प्रकार बलौदाबाजार  वृत्त में आबकारी विभाग की टीम द्वारा ग्राम करमंदा निवासी आरोपी डागेश्वर प्रसाद वर्मा के कब्जे से 7.2 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला एवं लवन निवासी  आरोपी संदीप निषाद के कब्जे से 9.00 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला कुल 16.2 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया। देशी मदिरा मसाला का बाजार मूल्य 9,000 होना पाया गया। आरोपीयों के विरूद्ध आबकारी अधिनिनियम की धारा 34(2) का प्रकरण कायम कर प्रकरण को विवेचना पर लिया गया।  सिमगा में आबकारी विभाग की टीम द्वारा आरोपी संतु कटेर ग्राम साराडीह थाना सहुेला के कब्जे से 5.4 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जप्त किया गया । देशी मदिरा मसाला का बाजार मूल्य 3,000 होना पाया गया। आरोपी संतु कटेर के विरूद्ध आबकारी अधिनिनियम की धारा 34(2) का प्रकरण कायम कर प्रकरण को विवेचना पर लिया गया।

 कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक पी. माधव राव, मनराखन नेताम, आबकारी मुख्य आरक्षक राधागिरी गोस्वामी नगर सैनिक राजकुमारी पैंकरा, दुर्गेश्वरी कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *