28 फ़रवरी तक समितियों से धान उठाव करें सभी राइस मिलर  – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे


सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 फरवरी 2026/sns/- खरीफ विवरण वर्ष 2025 -26 के अंतर्गत समितियों से धान का उठाव व मिलिंग कार्य पारदर्शिता के साथ सुव्यवस्थित रूप से एवं शासन के निर्देशों के अनुरूप संपादित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के राईस मिलरों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी राइस मिलर्स को 28 फ़रवरी तक संबंधित उपार्जन केंद्र से धान उठाव करने के स्पष्ट निर्देश दिए। बैठक में डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, मार्कफेड अधिकारी शीतल भोई सहित राइस मिलर्स उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर ने मिलरों को बिना रुके धान से भरे वाहन को समिति से सीधा राइस मिल ले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। धान मिलिंग कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता स्वीकार्य नहीं होगी। धान को किसी भी स्थिति में मिल परिसर पर संग्रहीत करके रखा जाए। सभी राइस मिलरों को तत्काल प्रभाव से मिलिंग कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *