कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह आज

बलौदाबाजार, 27 फ़रवरी 2026/sns/- होली त्यौहार के पूर्व किसानों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शनिवार को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह में बटन दबाकर राशि अंतरण करेंगे। कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में
जिला स्तरीय समारोह मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित जिला ऑडिटोरियम में अपरान्ह 12 बजे से किया जाएगा जिसमें जिले के 157378 किसानों के बैंक खाते में आदान सहायता राशि 578 करोड़ 36 लाख रुपये का अंतरण होग़ा।

आदान सहायता राशि अंतरण समारोह आयोजन हेतु कृषि विभाग द्वारा आवशयक तैयारी की जा रही है। सफल आयोजन हेतु जिला एवं विकासखंड स्तर पर अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी समारोह स्थलों में मुख़्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में बिलासपुर जिले के बिल्हा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के जीवंत प्रसारण को देखने हेतु एलईडी टीवी की भी व्यवस्था रहेगी।

ज्ञातव्य है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में 157417 किसानों से 791510 मीट्रिक टन धान समर्थन मूल्य में ख़रीदा गया है। इस वर्ष धान खरीदी हेतु जिले के 167121 किसानों ने पंजीयन कराया था जो राज्य में सर्वाधिक है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *