हायर सेकण्डरी परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता दल ने केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण, परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

अम्बिकापुर, 02 मार्च 2026/sns/-  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2026 का 02 मार्च 2026 को 71 परीक्षा केन्द्रों में गणित, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, भारतीय संगीत, चित्रकला, नृत्य कला, स्टेनो टायपिंग, कृषि, गृह विज्ञान, वाणिज्यिक गणित, औद्योगिक संगठन के मूल तत्व विषय की परीक्षा संपन्न हुआ। कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा गठित उडनदस्ता टीम द्वारा परीक्षा केन्द्र शा.उ.मा.वि. लहपटरा, लटोरी, उदारी, कुन्दीकला, बालक बतौली, मंगारी, बोदा, प्रभात उ.मा.वि.राई का निरीक्षण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर के गठित उडनदस्ता टीम द्वारा शा.उ.मा.वि. केदरापुर, सरस्वती शिशु मंदिर अम्बिकापुर, विवेकानंद विद्या उ.मा.वि. अम्बिकापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सभी केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक संचालित होना पाया। पंजीकृत संख्या 641 में से 633 विद्यार्थी उपस्थित एवं 08 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *