प्राकृतिक आपदा पीड़ित 10 परिवारों को दी गई 40 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

.जगदलपुर, 10 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर श्री आकाश छिकारा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 10 परिवार को 40 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत तहसील भानपुरी के ग्राम जामगांव निवासी श्रीमती कुमबती की मृत्यु सांप काटने से पति श्री घनश्याम को, ग्राम खण्डसरा निवासी श्रीमती रामोबाई की मृत्यु सांप काटने से पति श्री मनधर बघेल को, ग्राम रतेंगा निवासी कुमारी बुदरी कश्यप की मृत्यु पानी में डुबने से पिता श्री लछिननाथ को, तहसील तोकापाल ग्राम पथरली निवासी प्रियंका कश्यप की मृत्यु सांप काटने से पिता श्री गंगो को, तहसील बास्तानार ग्राम कड़ेकाकलूर निवासी सन्नी सोढ़ी की मृत्यु बिजली गिरने से पति श्री चैतू सोढ़ी को, तहसील दरभा ग्राम मांझीपारा निवासी गागरू राम की मृत्यु पानी में डुबने से पत्नि श्रीमती गंगई कोे, तहसील जगदलपुर ग्राम मंगडूकचोरा निवासी छविलाल की मृत्यु पानी में डुबने से पिता श्री सहादेव को, तहसील बस्तर ग्राम सालेमेटा निवासी सुपारी कश्यप की मृत्यु पानी में डुबने से पत्नि श्रीमती सुमित्रा कश्यप को, तहसील भानपुरी ग्राम राजपुर निवासी लक्ष्मी दीवान की मृत्यु सांप काटने से पति श्री विसनाथ को और तहसील लोहण्डीगुड़ा ग्राम अदवाल निवासी कुमाराम की मृत्यु पानी में डुबने से पुत्र श्री दशो को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *