सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में आरसेटी कैंटीन संचालन के लिए 18 मार्च तक प्रस्ताव आमंत्रित

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 मार्च 2026/sns/- आरसेटी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवक, युवतियों को स्वरोजगार स्थापना की दिशा में प्रेरित करने हेतु प्रशिक्षण दिए जाते है। उन प्रशिक्षार्थियों हेतु प्रतिदिन नास्ता, दोनों समय का भोजन और चाय, काफी  देने हेतु अनुभवी कैटर्स, स्वयं सहायता समूह, होटल संचालक एवं अन्य से सील बंद लिफाफों में प्रस्ताव वित्तीय वर्ष 2026-27 के कैंटीन संचालन के लिए 18 मार्च तक शाम 4 बजे तक “अग्रणी बैंक कार्यालय प्रथम तल भारतीय स्टेट बैंक शाखा सारंगढ़ बिलाईगढ़ (लीड बैंक कार्यालय” में जमा किया जा सकता है। आवेदक के पास पैन कार्ड, जीएसटी केटरिंग लायसेंस, अनुभव प्रमाण पत्र एवं खाद्य विभाग से पंजीयन प्रमाण पत्र इत्यादि होना आवश्यक है।

जिले के लिए ग्रामीणों के लिए खुशी की बात है कि, भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) का सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में भी स्थापना और संचालन की प्रारम्भिक तैयारी की शुरुआत हो चुकी है। ग्रामीण युवाओं को अब सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में मिलेगा आवासीय निशुल्क ट्रेनिंग मिलेगा। इससे पहले जिले के युवाओं को रायगढ़ में ट्रेनिंग दिया जाता रहा है।

भोजन सूची, निविदा फॉर्म तथा नियम एवं शर्तें कार्यालयीन समय में प्राप्त किये जा सकते है। इस अंतिम तिथि उपरांत निविदा जमा स्वीकार नहीं किया जायेगा। प्राप्त निविदाओं पर निर्णय स्थानीय सलाहकार समिति द्वारा लिया जायेगा। इस विषय में किसी भी अथवा समस्त निविदा को अस्वीकृत करने का अधिकार स्थानीय सलाहकार समिति को होगा। भोजन, नास्ता, आदि पूर्ण गुणवत्ता के साथ एसबीआई आरसेटी सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले भोजन सूची के अनुसार ही होगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *