“मोर मकान-मोर आस“ योजना अंतर्गत 24 मार्च को लॉटरी से होगा आवासों का आबंटन

अम्बिकापुर, 12 मार्च 2026/sns/-  नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में “मोर मकान-मोर आस“ योजना के अंतर्गत सुभाषनगर में निर्मित 426 आवासीय फ्लैट्स के आबंटन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने हेतु संशोधित समय-सारणी जारी की गई है। आयुक्त नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। जिसमें 16 मार्च 2026 सायं 05ः00 बजे दावा आपत्ति के निराकरण पश्चात अंतिम सूची का प्रकाशन 19 मार्च 2026 पूर्वाह्न 11ः00 बजे से एवं लॉटरी माध्यम से आवासों का आबंटन 24 मार्च पूर्वाह्न 11ः00 बजे से किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *