आवास निर्माण में तेजी लाने पेदाकोरमा और पापनपाल में लगा “आवास चौपाल” ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी

बीजापुर, 12 मार्च 2026/sns/-प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत पेद्दाकोरमा और पापनपाल में आवास चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में आश्रित गांवों के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। चौपाल के दौरान अधिकारियों द्वारा सभी हितग्राहियों को स्वीकृत आवासों का निर्माण समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विशेष परियोजना से संबंधित जिन हितग्राहियों के दस्तावेज लंबित हैं, उनके नाम सचिव द्वारा पढ़कर सुनाए गए और आवश्यक दस्तावेज शीघ्र जमा करने की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मनरेगा मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया के संबंध में भी ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को विकसित भारत  G RAM-G के प्रावधानों से अवगत कराते हुए योजना के लाभ और प्रक्रियाओं की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में निर्माणाधीन स्कूल भवन, अतिरिक्त कक्ष, आंगनबाड़ी भवन एवं सामुदायिक तालाब का निरीक्षण भी किया गया तथा कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *