’युवा शक्ति से सशक्त होगा ग्रामीण भारत’

सुकमा, 12 मार्च 2026/sns/-केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा ‘माई भारत’ के सहयोग से देशभर में ‘विकसित भारत जी राम जी यूथ डिजिटल अभियान’ की शुरुआत की गई है। इस राष्ट्रव्यापी डिजिटल अभियान का उद्देश्य युवाओं को ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन तथा आजीविका संवर्धन की गतिविधियों से जोड़ना है।
’वीडियो चौलेंज में दिखा सकेंगे रचनात्मकता’
अभियान के तहत युवाओं के लिए वीडियो चौलेंज, ऑनलाइन क्विज तथा लोगो डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। वीडियो चौलेंज में प्रतिभंागी किसी भी भारतीय भाषा में 30 से 60 सेकंड का वीडियो बनाकर माई भारत पोर्टल पर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। वीडियो रील का आकार 25 एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए। इस प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। उत्कृष्ट और चयनित प्रतिभागियों को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री के साथ अपने अनुभव साझा करने का अवसर भी मिलेगा।
’क्विज में मिलेगा ऑनलाइन प्रमाणपत्र’
अभियान के अंतर्गत विकसित भारत-जी राम जी क्विज का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
लोगो डिजाइन पर मिलेगा 50 हजार का पुरस्कार
इसके अलावा MyGov पोर्टल पर विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है। इसमें प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। सर्वश्रेष्ठ लोगो डिजाइन को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
’युवाओं से भागीदारी की अपील’
इन गतिविधियों के माध्यम से युवा अपने गांव के विकास, रोजगार सृजन और आजीविका संवर्धन में अधिनियम की भूमिका को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत कर सकेंगे। यह अभियान “युवा शक्ति, पंचायत की प्रगति” की भावना के साथ ग्रामीण भारत के समग्र विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। जिला प्रशासन ने जिले के युवाओं से इस डिजिटल अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *