अंबिकापुर आईटीआई में 20 मार्च को मेगा कैंपस प्लेसमेंट टाटा मोटर्स व हिंडाल्को करेंगी अपरेंटिसशिप चयन

अम्बिकापुर, 12 मार्च 2026/sns/-   शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) अंबिकापुर में 20 मार्च 2026 को मेगा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट ड्राइव में देश की प्रतिष्ठित कंपनियां टाटा मोटर्स लिमिटेड (पंत नगर, उत्तर प्रदेश) तथा हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड (रेणुकूट, उत्तर प्रदेश) द्वारा आईटीआई उत्तीर्ण एवं अंतिम वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों का अपरेंटिसशिप हेतु चयन किया जाएगा। संस्था के प्राचार्य ने बताया कि इस कैंपस प्लेसमेंट में आईटीआई पासआउट अभ्यर्थी एवं अंतिम वर्ष में अध्ययनरत प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया के माध्यम से तकनीकी एवं गैर-तकनीकी दोनों प्रकार के ट्रेडों के लिए अवसर उपलब्ध रहेंगे। कंपनियों द्वारा जिन प्रमुख ट्रेडों के लिए चयन किया जाएगा उनमें कोपा (COPA), स्टेनो हिन्दी, सिविंग टेक्नोलॉजी, फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग (RAC), मैकेनिक मोटर व्हीकल, डीजल मैकेनिक तथा शीट मेटल शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 20 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, अंबिकापुर में अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा 02 पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। संस्था द्वारा क्षेत्र के सभी पात्र एवं इच्छुक युवाओं से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई है, जिससे उन्हें प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिल सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *