जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती शुरू, 25 मार्च तक ई-मेल से आवेदन आमंत्रित

सुकमा, 12 मार्च 2026/sns/-जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। जिला चिकित्सालय सुकमा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रिक्त पदों की पूर्ति के लिए स्थानीय व्यवस्था के तहत नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है।
यह भर्ती जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन) मद के अंतर्गत चल साक्षात्कार एवं मेरिट आधारित सीधी भर्ती के माध्यम से की जाएगी। इसके तहत विशेषज्ञ डॉक्टरों के पदों पर नियुक्ति प्रस्तावित है, जिसमें जनरल सर्जन का 1 पद तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ का 1 पद शामिल है।
जिला प्रशासन द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 12 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 शाम 5:30 बजे तक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन केवल dmfbharti.cmhosukma@gmail.com  पर ही स्वीकार किए जाएंगे।
पदों का विस्तृत विवरण, निर्धारित योग्यता, आवेदन का प्रारूप, नियम एवं शर्तें तथा अन्य आवश्यक जानकारी जिला सुकमा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। जिला प्रशासन ने योग्य अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। जिला प्रशासन की इस पहल से जिले के अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी और ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *