कलेक्टर एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने कार्यालय का किया निरीक्षण

बलौदाबाजार, 13 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय योजनाओं का लाभ लोगों को समय पर दिलाने एवं समस्याओं क शीघ्र निराकरण के निर्देश अधिकारियो को दिये।

कलेक्टर व नगर पालिका अध्यक्ष ने राशन कार्ड एवं पेंशन शाखा के निरीक्षण के दौरान प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति का जायजा हेतु पंजी का अवलोकन किये। उन्होंने निराकरण में विलम्ब का कारण पूछते हुए समय पर निराकरण करने के निर्देश दिये। इसीतरह प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार आवास स्वीकृत करने कहा। इसके साथ ही स्वच्छता में भी बेहतर काम करने के निर्देश दिये। इसके पश्चात् रोकड़ अनुभाग, राजस्व अनुभाग,आधार पंजीयन आदि क़क्ष का निरीक्षण कर जरुरी निर्देश दिये।

इस दौरान इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, एसडीएम श्यामा पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहीत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *