खेल संचालक श्रीमती तनुजा सलाम ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण

अम्बिकापुर, 29 मार्च 2026/sns/-  छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती तनुजा सलाम ने आज अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित ’खेलों इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से रेसलिंग (कुश्ती) चैंपियनशिप की कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तकनीकी टीम की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संचालक ने व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
संचालक श्रीमती सलाम ने गांधी स्टेडियम में प्रतिभागियों के लिए तैयार किए गए प्रैक्टिकल स्थल (अभ्यास क्षेत्र), कार्यक्रम स्थल, भोजन व्यवस्था और मेडिकल यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने खिलाड़ियों के ठहरने के लिए चिन्हित किए गए ग्रैंड बसंत और होटल मयूरा का भी दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवास स्थलों पर सफाई, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

संचालक ने प्रतिभागियों से किया सीधा संवाद
निरीक्षण के दौरान श्रीमती सलाम ने विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों से चर्चा की। उन्होंने बच्चों से खेल सुविधाओं, आवास और भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया जनजातीय क्षेत्रों से आने वाली खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलें।

तकनीकी स्टाफ की बैठक एवं निर्देश
आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से संचालक ने तकनीकी स्टाफ और खेल अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने रेसलिंग चैंपियनशिप के दौरान नियमों का कड़ाई से पालन करने और खिलाड़ियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा।

इस अवसर पर जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री राम कुमार सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी, कोच और कर्मचारी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *