राज्यपाल श्री  डेका भिलाई आयेंगे

दुर्ग, 29 मार्च 2026/sns/-  छत्तीसगढ़ प्रदेश  के महामहिम राज्यपाल श्री  रमेन डेका  भिलाई आएंगे।  प्राप्त जानकारी के अनुसार  राज्यपाल श्री डेका  29 मार्च  2026 को  पूर्वाह्न 11.15 बजे  लोक भवन रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे  एस.एन.जी. आडिटोरियम सेक्टर 4 भिलाई पहुचेंगे । वे यहां पर  दोपहर 12 बजे से  12.45 बजे तक  छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन और सम्मान समारोह में शामिल होंगे।  राज्यपाल श्री डेका  दोपहर 12 .45 बजे भिलाई से सड़क मार्ग द्वारा  लोक भवन रायपुर प्रस्थान करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *