कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल द्वारा आशीर्वाद भवन में सामूहिक उपनयन संस्कार का भव्य आयोजन

प्रेस विज्ञप्ति
कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल द्वारा आशीर्वाद भवन में सामूहिक उपनयन संस्कार का भव्य आयोजन
कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल के तत्वावधान में आशीर्वाद भवन में सामूहिक उपनयन संस्कार का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर कुल 36 बटुकों का उपनयन संस्कार वैदिक विधि-विधान के साथ विद्वान आचार्यों के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में संपन्न कराया गया।
यह आयोजन समाज की एकता, सांस्कृतिक परंपरा एवं सनातन मूल्यों का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। उपनयन संस्कार के माध्यम से नई पीढ़ी को धर्म, अनुशासन एवं संस्कारों से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया गया, जो समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक महंत राम सुंदर दास जी, रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री वीरेंद्र पाण्डेय जी, उपाध्यक्ष सभा श्रीमती नीता अवस्थी, उपाध्यक्ष शिक्षा श्री संजय अवस्थी, सह सचिव सभा श्री प्रमोद मिश्रा, सह सचिव शिक्षा श्री अनुराग पाण्डेय सहित संयोजक श्री शशिकांत मिश्रा एवं समाज के अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त श्री गिरिजा शंकर दीक्षित, श्री राजकुमार अवस्थी, श्री चंद्रभूषण बाजपेई, श्री सत्यदेव तिवारी, श्री राजेश त्रिवेदी, श्री श्रीकांत अवस्थी, श्री जयशंकर तिवारी, श्री अशोक दीक्षित, श्री दीपक तिवारी श्री आशीष बाजपेई श्री विकास तिवारी, अभिषेक मिश्रा, लखन बाजपेई, अजय बाजपेई, श्री राघवेंद्र पाठक, श्री रमाशंकर पांडे, श्री पंकज तिवारी सहित अनेक गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
महिला मंडल से श्रीमती शशि शुक्ला, श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला, श्रीमती शिखा दुबे, श्रीमती आभा बाजपेई, श्रीमती राधा तिवारी, श्रीमती शीतल मिश्रा, श्रीमती निशा पांडे, श्रीमती रंजू त्रिवेदी, श्रीमती ममता त्रिवेदी, श्रीमती मुक्ता शुक्ला, श्रीमती निशा अवस्थी, श्रीमती अर्चना मिश्रा सहित अनेक मातृशक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई।
अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज की नई पीढ़ी को अपने संस्कारों एवं परंपराओं से जोड़ने का एक प्रेरणादायक प्रयास भी सिद्ध हुआ।
उन्नति शुक्ला

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *