अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 10 अप्रैल तक आमंत्रित

राजनांदगांव, 02 अप्रैल 2026/sns/-भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीयन प्रक्रिया की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है। अग्निवीर की भर्ती के लिए इच्छुक आवेदक जिनकी जन्म तिथि 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 तक है, वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इसके तहत अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (क्लर्क व स्टोर कीपर), अग्निवीर ट्रेडमैन (8वीं व 10वीं उत्तीर्ण) एवं अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस पदों पर योग्यानुसार आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 0771-2965214 पर तथा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव के दूरभाष क्रमांक 07744-299523 पर संपर्क कर सकते है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *