राज्यपाल श्री रमेन डेका सोगड़ा आश्रम पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

राज्यपाल श्री रमेन डेका सोगड़ा आश्रम पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर, 05 अप्रैल 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रविवार को मनोरा विकास खंड के सोगड़ा स्थित जशपुर के प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम के आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने माँ काली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

आश्रम प्रवास के दौरान राज्यपाल श्री डेका ने गुरुपद श्री संभव राम बाबा जी से भेंट कर आश्रम की विभिन्न गतिविधियों एवं परंपराओं के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार और वनमंडला अधिकारी श्री शशि कुमार उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *