रासायनिक खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 06 अप्रैल 2026/sns/-कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त रासायनिक खाद उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रुम बनाया गया है तथा निगरानी हेतु टोल- फ्री नंबर 07768-299015 जारी किया गया है, जिसमें जिले के किसान खाद, बीज एवं कीटनाशक की कालाबाजारी एवं अधिक दर पर विक्रय से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते है। जिले के उर्वरक निरीक्षक दल द्वारा सर्वाधिक यूरिया स्टॉक वाले व्यापारियों का औचक निरीक्षण किया गया। 

भटगांव स्थित विश्वनाथ साहू कृषि केन्द्र, पुष्पराज केशरवानी भटगावं, राहुल हार्डवेयर, भटगावं, प्रमोद हार्डवेयर तथा तेजस्वनी ट्रेडर्स कोदवा सरसीवां का निरीक्षण किया गया।विश्वनाथ साहू कृषि केन्द्र भटगांव के संस्थान का निरीक्षण उपरांत भौतिक सत्यापन में 190.845 टन यूरिया का अंतर पाये जाने के कारण विश्वनाथ साहू कृषि केन्द्र भटगांव का उर्वरक अनुज्ञप्ति निलंबित किया गया एवं मेसर्स प्रमोद हार्डवेयर संस्थान का निरीक्षण उपरांत भौतिक सत्यापन में 55.800 टन यूरिया का अंतर पाया गया। अनियमितता के कारण नोटिस दिया गया है। निरीक्षण दल में जयप्रकाश गुप्ता उर्वरक निरीक्षक, दीनानाथ साहू, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं मयाशंकर जोल्हे बीटीएम शामिल थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *