एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी
अम्बिकापुर, 17 अप्रैल 2026/sns/- आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि शिक्षण सत्र 2026-27 में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित कर विभिन्न जिला मुख्यालयों में 01 मार्च 2026 को प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रवेश परीक्षा परिणाम की जिलेवार सूची का अवलोकन विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर किया जा सकता है। परीक्षा परिणाम के संबंध में किसी प्रकार की असुविधा होने पर अपने नजदीकी एकलव्य विद्यालय या ई-मेल आई.डी.- cgemrs.admission2627@gmail.com पर आवेदन क्रमांक और अपनी समस्या का विवरण डालकर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।