आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के पदों पर भर्ती ऑनलाइन आवेदन शुरू
सुकमा, 17 अप्रैल 2026/sns/-एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया विभिन्न ग्रामों के आंगनबाड़ी केंद्रों में की जाएगी। जिसके तहत ग्राम गोंडेरास के पेरमापारा केंद्र आंगनबाड़ी कार्यकता के पद रिक्त हैं। वहीं ग्राम सिरसट्टी के माण्डोपारा केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती की जाएगी।
इच्छुक एवं पात्र महिला उम्मीदवार दिनांक 16 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन माध्यम https://aww.e-bharti.in से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन निर्धारित पोर्टल ई भर्ती आंगनवाड़ी पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। विस्तृत जानकारी हेतु जिला महिला बाल विकास कार्यालय या बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकते है।