जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का नवीन कार्य विभाजन आदेश जारी

अम्बिकापुर, 20 अप्रैल 2026/sns/-  सरगुजा जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य पूर्व में किए गए कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नवीन कार्य विभाजन किया गया है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जारी आदेशानुसार अपर कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/दण्डाधिकारी सीतापुर श्री राम सिंह ठाकुर को अपर कलेक्टर अम्बिकापुर एवं जिला कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर श्री रामराज सिंह को आबंटित किए गए समस्त कार्य का निर्वहन करेंगे। वहीं डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दण्डाधिकारी लुण्ड्रा श्री जे.आर सतरंज को जिला कार्यालय में कलेक्टर के द्वारा सौंपे गये कार्य। अपर कलेक्टर एवं वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री विनय कुमार सोनी को वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी धौरपुर (लुण्ड्रा), पंजीयन लोक न्यास (रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट) धौरपुर (लुण्ड्रा) अनुविभाग का दायित्व सौंपा गया है। डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/दण्डाधिकारी अम्बिकापुर श्री फागेश सिन्हा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी सीतापुर, पंजीयन लोक न्यास (रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट) सीतापुर अनुविभाग का दायित्व सौंपा गया है। डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/दण्डाधिकारी उदयपुर श्री बनसिंह नेताम को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर, पंजीयन लोक न्यास (रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट) अम्बिकापुर अनुविभाग, प्रभारी अधिकारी सिटी बस सोसायटी, अम्बिकापुर में कलेक्टर सरगुजा के प्रतिनिधि के रूप में नोडल अधिकारी, जिला सत्कार अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर अम्बिकापुर श्री रामराज सिंह को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी उदयपुर, पंजीयन लोक न्यास (रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट) उदयपुर अनुविभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

About The Author