रायगढ़ जिले की आद्यशा ने रचा इतिहास सीबीएसई 10वीं में 99.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में अव्वल
रायगढ़, 20 अप्रैल 2026/sns/- जिले की होनहार छात्रा आद्यशा परिडा ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर न केवल छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल किया है, बल्कि अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से राष्ट्रीय स्तर पर भी रायगढ़ का मान बढ़ाया है। उनकी इस शानदार सफलता पर जिला प्रशासन ने उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
आज जिला कलेक्ट्रेट में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आद्यशा परिडा को अपने चेम्बर में आमंत्रित कर सम्मानित किया और उनकी इस उपलब्धि की सराहना की। इस अवसर पर कलेक्टर ने छात्रा के माता-पिता से भी मुलाकात कर उन्हें बधाई दी तथा उनके सहयोग और मार्गदर्शन की प्रशंसा की।
डीएवी पब्लिक स्कूल, एसईसीएल छाल की छात्रा आद्यशा ने बताया कि वह कक्षा 11वीं में बायो-मैथ्स विषय लेकर आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं और उनका लक्ष्य जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण कर देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान में प्रवेश लेना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के निरंतर प्रोत्साहन को दिया। आद्यशा ने कहा कि पढ़ाई में अनुशासन और एकाग्रता सफलता की कुंजी है, साथ ही समय-समय पर अपने संदेहों का समाधान करना भी बेहद जरूरी होता है।
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार है और मेहनत, निष्ठा एवं समर्पण से किया गया प्रयास निश्चित ही सफलता दिलाता है। उन्होंने आद्यशा की उपलब्धि को जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे, आद्यशा के माता-पिता तथा विद्यालय के प्राचार्य भी उपस्थित रहे।
स.क्र./107/गुलाब डड़सेना फोटो… 1
लाईवलीहुड कॉलेज में संचालित कोर्स में निःशुल्क गैर अवासीय प्रशिक्षण हेतु प्रवेश प्रारंभ
प्रशिणार्थी घर बैठे क्यू.आर. कोड के माध्यम से कर सकते हैं स्व-पंजीयन
रायगढ़, 20 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत रायगढ़ जिले के लाईवलीहुड कॉलेज में संचालित प्रशिक्षण में इलेक्ट्रिशियन (10वीं), इलेक्ट्रिशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन (10वीं), जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) (12वीं), सोलर पी.व्ही. इन्टालर (सूर्यमित्र) (आई.टी.आईध्डिप्लोमा) एवं फ्रंटलाईन हेल्थ केयरगिविंग एसोसिएट (नर्सिंग) (12वीं) कोर्स में निःशुल्क गैर अवासीय प्रशिक्षण हेतु प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। जिसमें वर्ष 2026-27 के प्रशिक्षण हेतु प्रवेश लिया जा रहा है।
प्रक्षिक्षण हेतु न्यूनतम आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। स्थानीय प्रशिक्षणार्थियों के आवागमन हेतु निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध है। प्रशिक्षण उपरांत सफल प्रशिणार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। निर्धारित योग्यताधारी इच्छुक युवक-युवतियां लाईवलीहुड कॉलेज, केआईटी कॉलेज के पास, अग्रसेन आईटीआई के बगल में, उड़ीसा रोड, गढ़उमरिया रायगढ़ में उपस्थित होकर अथवा लाईवलीहुड कॉलेज रायगढ़ के संपर्क नं 9420166369, 7999753179, 7067109343पर संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। साथ ही घर बैठे क्यू.आर. कोड के माध्यम से स्व-पंजीयन कर सकते हैं। लिंक अथवा क्यू.आर. प्राप्त के लिए 8959719188 पर व्हाटसअप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।े