वॉक इन इंटरव्यू 04 से 11 मई तक विषय वार आयोजित इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित

बीजापुर, 20 अप्रैल 2026/sns/- जिले के इच्छुक अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सिविल सेवा परीक्षा, बैंकिंग परीक्षा, रेल्वे भर्ती बोर्ड, कर्मचारी चयन आयोग, छत्तीसगढ़ व्यापम के माध्यम से ली जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण उपलब्ध कराने एवं विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक बनाकर परिणाम मूलक सफलता सुनिश्चित कराने हेेतु इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों का वॉक इन इंटरव्यू  04 मई 2026 से 11 मई 2026 तक विभिन्न विषयवार आयोजित किया जाना है। इस हेतु इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी समस्त दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय प्रातः 10ः00 बजे कार्यालय कैरियर एकेडमी जैतालूर रोड बीजापुर में उपस्थित हो सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट www.bijapur.gov.in एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय के सूचना पटल पर देखा जा सकता है।

About The Author