बीजापुर में योग आयोग अध्यक्ष का दो दिवसीय दौरा योग से स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर
बीजापुर, 20 अप्रैल 2026/sns/- योग आयोग के अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा का बीजापुर जिले में दो दिवसीय दौरा संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। दौरे के दौरान अध्यक्ष श्री सिन्हा ने आम नागरिकों एवं विद्यार्थियों के साथ योग अभ्यास किया और नियमित योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
अपने कार्यक्रम के तहत उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका आश्रम का भी दौरा किया। जहां छात्राओं से मुलाकात कर उन्हें नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि योग को दिनचर्या में शामिल कर वे स्वस्थ और आत्मविश्वासी बन सकती हैं।
इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जिले के लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। स्थानीय प्रशासन एवं संस्थानों द्वारा भी इस कार्यक्रम में सहयोग किया गया।