कलेक्टर ने जिला कोषालय का किया वार्षिक निरीक्षण

मुंगेली, 22 अप्रैल 2026/sns/-/ कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज कलेक्टोरेट स्थित जिला कोषालय का वार्षिक निरीक्षण कर वित्तीय प्रबंधन एवं अभिलेख संधारण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोषालय के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखे स्टाम्प एवं टिकटों का परीक्षण किया तथा विभिन्न प्रकार के रजिस्टरों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कोषालय की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित अभिलेख संधारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रक्रियाएं निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित हों तथा अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन किया जाए। जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ कोषालय संहिता के अनुसार कलेक्टर द्वारा वर्ष में एक से दो बार कोषालय का निरीक्षण किया जाता है। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author