सीएमएचओ ने ली सुपरवाइजरों की बैठक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा तथा समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रगति लाने के निर्देश
बलौदाबाजार, 22 अप्रैल 2026/sns/-जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी तथा आम जनता को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की निगरानी के सम्बन्ध में बुधवार को सीएमएचओ डॉ राजेश अवस्थी ने सेक्टर सुपरवाइजर की बैठक ली। स्थानीय सीएमएचओ कार्यालय में आयोजित इस समीक्षा बैठक में पाँच विकासखंडों के सभी सेक्टरों की टीबी ,कुष्ठ, मलेरिया, टीकाकरण, उच्च जोखिम गर्भवती ,आयुष्मान भारत, अटल मोनिटरिंग, यू विन पोर्टल जैसे जरूरी स्वास्थ्य संकेतकों की प्रगति की समीक्षा की गई। सीएमएचओ ने टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत चल रहे 100 दिवसीय अभियान में आयोजित होने वाले आउटरीच शिविर के माइक्रोप्लान की तैयारी तथा उच्च जोखिम ग्रामों में एक्सरे करवाने को कहा। इसके साथ ही असामान्य एक्सरे वाले संदेहास्पदों को नाट जाँच के लिए बलगम जाँच के लिए रेफर करने को भी कहा। मातृ मृत्यु दर को रोकने हेतु गर्भवती का अनिवार्य रूप से पंजीयन किया जाए । एलएचवी को उच्च जोखि़म गर्भवती की स्थिति में प्रति सप्ताह महिला के घर भ्रमण के निर्देश दिए गए। सुपरवाइजर सतत रूप से क्षेत्र भ्रमण करेंगे तथा अपनी रिपोर्ट प्रति सप्ताह बीएमओ के साथ होने वाली बैठक में बताएंगे। सभी शासन द्वारा शुरु किये जा रहे सुशासन तिहार की तैयारी पूर्ण रखेंगे। इसमें ओआरएस घोल सहित जरूरी दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। शिविर में एनसीडी जांच भी की जाए और उसकी एंट्री भी करें साथ ही आयुष्मान कार्ड भी बनाएं जाएं । एलएचवी की समीक्षा मातृत्व स्वास्थ्य में किये जा रहे कार्य से ही की जाएगी। सीएमएचओ ने कम प्रगति वाले सेक्टरों पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें इसे ठीक करने की हिदायत दी। समीक्षा बैठक में अटल मॉनिटरिंग इंडिकेटर का अगली बार उपयोग करने के भी निर्देश दिए । उन्होंने अप्रैल, मई, जून महीने के अंतिम सप्ताह में विशेष टीकाकरण शिविर लगाने के आदेश भी दिए जिससे छूटे हुए बच्चों को टीका लगाया जा सके। इसके साथ ही विकासखंड कसडोल एवं बलौदा बाजार में कुष्ठ की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने तथा स्थान पर ही उपचार शुरू करने के लिए माइक्रोफोन बनाकर क्रियान्वित करने कहा । बैठक में सभी को समन्वय बनाकर कार्य करते हुए बेहतर तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए गए । बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक सृष्टि मिश्रा, जिला डाटा प्रबंधक वीरेंद्र बघेल सहित अन्य जिला स्तरीय सलाहकार उपस्थित रहे ।