जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक 24 अप्रैल को

बिलासपुर, 23 अप्रैल 2026/sns/-कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति बैठक 24 अप्रैल 2026 को अपरान्ह 3 बजे से जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में होगी। बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा, अनुबंधित कार्यों की समय सीमा में वृद्धि, समूह जल प्रदाय योजनाओं की अनुबंधित देयकों की भुगतान और समय विस्तार पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही संशोधित स्वीकृति, सपोर्ट एवं जल गुणवत्ता से संबंधित सामग्री क्रय, जिला तकनीकी इकाई के लिए समिति गठन तथा केएमएल फाइल तैयार करने जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा हर घर जल के तहत एफएचटीसी के ऑनलाइन एवं ऑफलाइन अंतर, गर्मी के मौसम में 4 वाहनों की व्यवस्था एवं यूनिट विजिट, सीआईआरपी एवं स्त्रोत स्थायित्व की कार्ययोजना सहित कलेक्टर श्री अग्रवाल की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।

About The Author