सुकमा में जिला स्तरीय रोजगार मेला 30 अप्रैल को
सुकमा, 24 अप्रैल 2026/sns/-जिले के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र सुकमा द्वारा 30 अप्रैल 2026 को कार्यालय परिसर सुकमा में एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह रोजगार मेला पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 3ः00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें जिले सहित अन्य जिलों के पात्र महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।
इस रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की कंपनी कैप्शटन फेसिलिटीज मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड के 150 पद, सिक्यूरिटी सुपरवाइजर के 50 पद एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के 6 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को रायपुर, हैदराबाद एवं विशाखापट्टनम में कार्य करने का अवसर मिलेगा। इसमें 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन, पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति व छायाप्रति लानी होगी। जिला प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे इस निःशुल्क रोजगार अवसर का लाभ उठाएं। आवेदन एवं जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in/ पर ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध है।