*जनसेवा की मिसाल: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 84 हितग्राहियों को वितरित किए चेक**सेवा और समर्पण की मिसाल: जरूरतमंदों, विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को सांसद अग्रवाल की आर्थिक मदद**“नर सेवा ही नारायण सेवा” — बृजमोहन अग्रवाल ने जनसहायता से बांटी राहत और उम्मीद**सामाजिक संस्थाओं से मरीजों तक मदद का हाथ, सांसद अग्रवाल ने बढ़ाया जनसेवा का दायरा*रायपुर 24 अप्रैलसांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सेवा और समर्पण की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों के हितग्राहियों को जनसंपर्क निधि से सहायता राशि के चेक प्रदान किए। उन्होंने रायपुर दक्षिण, रायपुर उत्तर, रायपुर ग्रामीण एवं रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के 84 लाभार्थियों को कुल 5 लाख रुपये की राशि का वितरण किया गया।जनता की समस्याओं के प्रति सदैव संवेदनशील रहने वाले श्री अग्रवाल ने यह राशि विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, भजन मंडलियों, खिलाड़ियों और जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद हेतु जारी की है। इसमें संस्थाओं को आवश्यक सामग्री जुटाने, मंडलियों को वाद्य यंत्र खरीदने, मेधावी छात्रों को शिक्षा शुल्क के भुगतान और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक सहयोग दिया गया है।चेक वितरण के दौरान सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शासन और जनसंपर्क निधि के माध्यम से दी जाने वाली यह छोटी सी सहायता राशि समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगी।इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित आमजन और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्री बृजमोहन अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। हितग्राहियों का कहना था कि श्री अग्रवाल न केवल एक जननेता हैं, बल्कि संकट के समय एक अभिभावक की तरह सदैव तत्पर रहते हैं।

About The Author