आपदा पीड़ित 4 परिवारों को 16 लाख की आर्थिक सहायता
बलौदाबाजार, 25 अप्रैल 2026/sns/- प्राकृतिक आपदा से मृत 4 लोगों के निकट परिजनों के लिए प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये के मान से 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं।
जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिजनों में जीराबाई वर्मा पति कृपाराम वर्मा, निवासी ग्राम पासिद, तहसील भाटापारा, सुखदेव ध्रुव पिता विश्राम ध्रुव, निवासी ग्राम निपनिया, तहसील भाटापारा, सोभीत राम देवदास पिता रेखाराम देवदास, निवासी ग्राम अमलीडीह, तहसील भाटापारा एवं राजेश ध्रुव पिता मोतीराम ध्रुव, निवासी ग्राम टेहका,तहसील भाटापारा शामिल है।
पीड़ितों के निकट परिजनों के शिवनाथ नदी, तालाब, डबरी के पानी में डूबने एवं अत्यधिक बारिश होने से घर के दीवाल गिरने से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।