व्यापम द्वारा 104 परीक्षा केंद्रों में हुई मण्डी उप निरीक्षक की भर्ती परीक्षा

रायपुर, 26 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम), रायपुर द्वारा मण्डी उप निरीक्षक (MBSI-26) के रिक्त पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा रविवार को जिले के 104 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा के लिए आवश्यक गोपनीय सामग्री का वितरण सुबह 08:15 बजे जिला कोषालय, कलेक्ट्रेट रायपुर से किया गया। निर्धारित समय पर सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा सुचारू रूप से प्रारंभ हुई। इस परीक्षा में पंजीकृत 34,168 परीक्षार्थियों में से 21,579 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा समाप्ति के उपरांत सभी केंद्रों से गोपनीय सामग्री समन्वयक केंद्र शासकीय नागार्जुन पी.जी. विज्ञान महाविद्यालय, जी.ई. रोड, रायपुर में जमा की गई। इसके पश्चात समस्त सामग्री शाम 06 बजे जिला कोषालय, कलेक्ट्रेट रायपुर में सुरक्षित रूप से जमा कराई गई। जिले में परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप सफलतापूर्वक हुआ।

About The Author