धर्मांतरण ,लव जिहाद ,राजिम कुंभ में उपेक्षा विहिप के केंद्रीय नेतृत्व से होगी शिकायत

रायपुर।आज रायपुर महानगर संत समिति की बैठक पूज्य सद्दानी दरबार संत डॉक्टर युधिष्ठिर लाल जी के नेतृत्व में हुई जिसमें राजिम कल्प कुंभ की अवस्था साथ ही आर्य समाज के बारे में एवं लव जिहाद धर्मांतरण गौ हत्या बंद हो इन सभी बातों को लेकर आज बैठक संपन्न हुई साथ ही रायपुर के संतों को मान सम्मान के साथ निमंत्रण ना देना जिसकी घोर निंदा भी की गई बैठक में प्रमुख रूप से विलेन की नारायण मंदिर के महंत देवदास जी लक्ष्मी नारायण मंदिर के महंत वेद प्रकाश जी श्री सुरेश्वर महादेव पीठ के संस्थापक एवं संत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ स्वामी राजेश्वरानंद जी, आजीवन निराहार संत गौतम आनंद जी महाराज साध्वी सौम्या जी श्री सत्यनारायण जी भागवत आचार्य, नाथ संप्रदाय से भारत योगी जी सहायक के रूप में श्री भूषण जी उपस्थित थे। गौरतलब है कि 3 मई को विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार रायपुर आ रहे है। जिनसे मिलकर रायपुर संत समाज शिकायत करेगा।

About The Author