नीति आयोग प्रतिनिधि ने सुकमा में किया नवाचारों का अवलोकन कोंटा में हुई परिचर्चा
सुकमा, 30 अप्रैल 2026/sns/-नीति आयोग के प्रतिनिधि श्री चंद्र शेखर चेरुकू ने सुकमा जिले का दौरा किया। इस दौरान कोंटा विकासखंड में आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों पर परिचर्चा आयोजित की गई।
दौरे के दौरान विभिन्न पहलुओं का अवलोकन किया गया, जिसमें मयापारा आंगनवाड़ी में म्ब्ब्म् परियोजना, नक्सल पुनर्वास केंद्र में वयस्क साक्षरता कार्यक्रम, तुंगल डैम पर स्वयं सहायता समूह के साथ संवाद, सुकमा में बैगनपल्ली आम के मॉडल प्लांटेशन, फंडीगुड़ा वयस्क साक्षरता केंद्र तथा पेडाकुर्ती हाई-टेक नर्सरी का भ्रमण शामिल रहा।
कोंटा में आयोजित परिचर्चा एसडीएम कोंटा श्री सुभाष शुक्ला तथा सीईओ कोंटा श्री सुमित की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। यह दौरा पीपीआईए फेलो अर्कजा कुठियाला एवं सौरभ यादव तथा नीति आयोग फेलो संजय कुमार द्वारा समन्वित किया गया।