गौधाम संचालन हेतु रूचि की अभिव्यक्ति ईओआई आमंत्रित 15 मई तक कर सकते हैं आवेदन

बीजापुर 30 अप्रैल 2026/sns/- जिले में गौधाम संचालन के लिए रुचि की अभिव्यक्ति EOI आमंत्रित की गई है। इच्छुक संस्थाएं कार्यालय उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं बीजापुर में 15 मई 2026 दोपहर 3 बजे तक जमा कर सकते हैं। गौधाम में निराश्रित एवं घुमंतु गौवंशीय पशुओं को रखा जाएगा। इन पशुओं का संरक्षण छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 (संशोधित 2011) तथा कृषक पशु परिरक्षण नियम 2014 के तहत किया जाएगा। जिसके लिए पात्र संस्थाओं का चयन किया जाएगा जिन्हें संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
इच्छुक संस्थाएं विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र के लिए बीजापुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट http://bijapur.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं। 

About The Author