आपदा पीड़ित परिवारों को 8 लाख की आर्थिक सहायता
बलौदाबाजार,30अप्रैल 2026/sns/- प्राकृतिक आपदा से मृत दो व्यक्ति के निकट परिजन प्रत्येक के लिए 4 लाख के मान से 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं।
जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिजन तुलसी बांधे पिता लतेल बांधे, निवासी ग्राम बेल्हा, तहसील पलारी एवं अशोक कुमार यदु पिता स्व. कल्याण यदु , निवासी ग्राम मोहभट्ठा, तहसील सिमगा क़ी खोरसी नाला के पानी में डूबने एवं आग में जलने के कारण मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।