सुशासन तिहार आज से प्रारम्भ पहला शिविर ग्राम रिसदा में 18 ग्राम पंचायत के लोग होंगे शामिल

बलौदाबाजार,02 अप्रैल 2026/sns/- प्रदेश व्यापी सुशासन तिहार 2026 शनिवार 1 मई से प्रारम्भ होग़ा।इसके अंतर्गत पहला जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर  विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत रिसदा में आयोजित होग़ा जिसमें ग्राम पंचायत कोकड़ी, पनगांव, मगरचबा, पहंदा, लिमाही, खम्हरिया (च), सकरी, दशरमा, खम्हरिया (यदु), कंजी, भरसेला (नया), चांपा, ठेलकी, पुरेनाखपरी, रिसदा,परसाभदेर, सेम्हराडीह भरुवाडीह के ग्रामीण शामिल होंगे।शिविर प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक चलेगा। शिविर में लोगों से प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण के साथ ही विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को शिविर क़ी बेहतर तैयारी करने और विभागीय जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। शिविर स्थल पर आवेदन पंजीयन केन्द्र होग़ा।पंजीयन काउन्टर हेतु बीईओ , एडीईओ  नोडल होगें, कम्प्यूटर प्रिंटर के साथ ऑपरेटर  रहेगा, शिविर में जल संचयन की शपथ ली जाएगी। पारंपरिक वेशभूपा में छत्तीसगढ़ी लोक कला, विभागीय योजनाओं एवं जल संचयन एवं संरक्षण आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होग़ा।
हर शिविर में आवेदन पंजीयन केन्द्र,पंचायत विभाग,. विद्यत विभाग,शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग,खाद्य विभाग,स्वास्थ्य विभाग, आदिवासी विभाग,कौशल उन्नयन विभाग, जिला विधिक सेवा,कषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग,उद्योग विभाग,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,जल संसाधन विभाग,वन विभाग,समाज कल्याण विभाग,खेल विभाग द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे।

शिविर में अधिक से अधिक लोगों क़ी उपस्थिति हेतु शिविर आयोजन के पूर्व सभी सम्बधित गांव में मुनादी कराने के निर्देश दिये गए हैं।

About The Author