प्रयास आवासीय विद्यालय की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि 10 मई तक

दुर्ग, 02 अप्रैल 2026/sns/- प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए क्लैट तथा एनडीए की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने हेतु सघन तैयारी करायी जाती है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु राज्य में मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय स्थापित किए गए है। वर्ष 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि 01 से 10 मई 2026 तक (10 मई को प्रातः 9.30 बजे तक), प्राक्चयन की तिथि 10 मई 2026 को ओएमआर शीट भरना प्रातः 9.30 बजे से प्रातः 10 बजे एवं प्राक्चयन परीक्षा प्रारंभ प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक और ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने हेतु लिंक https://eklavya.cg.nic.in निर्धारित की गई है।
विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने संबंधी कोई समस्या होने पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दुर्ग कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

About The Author